अल्मोड़ा, फरवरी 25 -- जिले के विभिन्न केंद्रों में बुधवार को उत्तराखंड बोर्ड की इंटरमीडिएट जीव विज्ञान, कृषि शस्य विज्ञान प्रथम भाग-1 और कृषि शस्य विज्ञान षष्ठम भाग-2 विषयों की परीक्षा हुई। 1171 छात्र-छात्राएं जीव विज्ञान की परीक्षा में शामिल हुए। बुधवार को हुई विभिन्न विषयों की परीक्षा में कुल 1207 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इनमें से 1199 छात्र परीक्षा देने के लिए पहुंचे। वहीं, आठ छात्र अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट जीव विज्ञान में संस्थागत में 1129 में से 1126 छात्रों ने परीक्षा दी। वहीं, व्यक्तिगत में 50 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 45 ने परीक्षा दी और पांच ने परीक्षा छोड़ी। कृषि शस्य विज्ञान प्रथम भाग-1 की परीक्षा में सभी पंजीकृत 15 छात्र सम्मिलित हुए। वहीं, 13 ने कृषि शस्य विज्ञान षष्ठम भाग-2 की परीक्षा दी। सीईओ एचआर कोहली ने जीजीआईसी दन्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.