अल्मोड़ा, जून 23 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। आगामी तीन जुलाई को डीएम अंशुल सिंह के निर्देश पर खत्याड़ी क्षेत्र में स्थित शत्रु संपत्तियों की ऑनलाइन ई-नीलामी होगी। डीएम ने बताया कि नीलामी को एमएसटीसी पोर्टल पर निविदा आमंत्रण के लिए लोड कर दिया गया है। नीलामी में देश भर से लोग भाग ले सकते हैं। इसके लिए जिला प्रशासन को व्यापक प्रचार-प्रसार और जागरूकता कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत तहसील में शिविर लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...