अल्मोड़ा, अप्रैल 7 -- अल्मोड़ा। एक दिन के अवकाश के बाद मंगलवार को रसोई सिलेंडरों की स्पॉट डिलीवरी हुई। पोस्ट आफिस के पास समय रहते रसोई सिलेंडर वाहन भी मौके पर पहुंचा और वितरण कार्य शुरू हुआ। अन्य दिनों की तरह इस बार भी लोगों को सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। लेकिन पहले से जारी सूची की व्यवस्था के चलते लोगों में किसी प्रकार की अफरा-तफरी नहीं रही। बुकिंग के आधार पर लोगों को रसोई सिलेंडर वितरित किए गए। इससे लोगों को राहत मिली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...