अल्मोड़ा में हर घर तिरंगा फहराएंगे भाजपा कार्यकर्ता
अल्मोड़ा, अगस्त 1 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। पातालदेवी स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा की बैठक हुई। इस दौरान 11 से 15 अगस्त तक हर घर तक तिरंगा पहुंचाने का आह्वान किया गया। साथ ही कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुटने के निर्देश दिए गए। जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि चुनाव की दृष्टि से प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर घर तिरंगा अभियान को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। संयोजक देवेंद्र नयाल ने कहा कि इस दौरान प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र में कार्यक्रम होंगे। दर्जाधारी कुंदन लटवाल ने कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही संगठन निरंतर आगे बढ़ाना होगा। आगामी चुनावों में जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। यहां नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, महिपाल बिष्ट, दर्शन रावत, मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.