अल्मोड़ा, अप्रैल 8 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। डिप्लोमा इंजीनियर्स बुधवार को 17 वें दिन भी हड़ताल पर डटे रहे। इंजीनियर्स की हड़ताल के कारण विभागों में कामकाज प्रभावित हो रहा है। सड़कों से लेकर सरकारी भवनों के निर्माण तक के कार्य ठप पड़े हैं। बुधवार को भी शक्ति सदन में विभिन्न विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। सरकार पर डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया। कहा कि हड़ताल से विभागों में निर्माण कार्य नहीं हो रहे हैं। 40 के करीब सड़कों के निर्माण व सुधारीकरण के कार्य अटके हुए हैं। सरकारी भवनों का निर्माण भी नहीं हो रहा है। इसके अलावा सिंचाई विभाग, पेयजल निगम, जल संस्थान, लघु डाल आदि विभागों में भी निर्माण कार्य, प्रस्ताव बनाने, सर्वे आदि के कार्य अटके हुए हैं, लेकिन इसके बाद भी सरकार मांगों को पूरा करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.