अल्मोड़ा में स्मैक के साथ युवक को किया गिरफ्तार
अल्मोड़ा, अगस्त 1 -- अल्मोड़ा। पुलिस और एसओजी टीम ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय और एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने शुक्रवार को कसार तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया। गंगनाथ मंदिर की ओर जाने वाले मोड़ पर एनटीडी की तरफ से पैदल आ रहा एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। टीम ने युवक को घेरकर दबोच लिया। इस दौरान युवक ने मुट्ठी में छिपाया हुआ एक पैकेट घास में फेंक दिया। संदेह होने पर पुलिस ने जब पैकेट को उठाकर चेक किया, तो प्लास्टिक की पन्नी के भीतर से 6.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लोकेश मेहता निवासी शिव मंदिर के पास एनटीडी बताया। बताया कि वह खुद भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.