अल्मोड़ा, अप्रैल 12 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस), राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा के लिए जिले भर में कुल 11 केंद्र बनाए गए हैं। एडीएम युक्ता मिश्र ने बताया कि परीक्षा तीन पालियों में संपन्न होगी। सीडीएस परीक्षा की प्रथम पाली का पेपर (अंग्रेजी) नौ से से 11 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा (सामान्य ज्ञान) 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी पाली प्रारंभिक गणित की परीक्षा चार से छह बजे तक होगी। वहीं, एनडीए और नौसेना अकादमी की प्रथम पाली की परीक्षा (गणित) दस से 12:30 बजे, दूसरी पाली में सामान्य योग्यता परीक्षा दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...