अल्मोड़ा, जनवरी 4 -- राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ उप शाखा की ओर से रविवार को लुई ब्रेल दिवस पर कार्यक्रम हुआ। लुई ब्रेल के योगदान को लोगों ने याद किया। बच्चों की ओर से भी रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। रविवार को रैमजे इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में अतिथियों ने लुई ब्रेल के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि ब्रेल लिपि ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के जीवन में शिक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान का नया मार्ग प्रशस्त किया है। समाज का दायित्व है कि दिव्यांगों को समान अवसर प्रदान किए जाएं और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए संवेदनशील और सहयोगात्मक वातावरण तैयार किया जाए। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता में अव्वल आए प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया। यहां मेयर अजय वर्मा, स्वामी माधवाधनन्द, पीसी तिवारी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.