अल्मोड़ा, मार्च 19 -- अल्मोड़ा। मां दुर्गा की आराधना का महापर्व चैत्र नवरात्र गुरुवार से शुरू हुए। पहले दिन मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कई स्थानों पर कलश यात्रा निकली। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में सुबह से ही शंख, घड़ियाल बजने लगे। श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी के साथ श्रंगार सामग्री अर्पित की। घरों में भी मां के विभिन्न रूपों की विधि-विधान से पूजा की गई। चैत्र नवरात्र के पहले दिन नगर के प्रसिद्ध नंदादेवी मंदिर, त्रिपुरा सुंदरी, उल्का देवी मंदिर, बानड़ी देवी मंदिर, कसारदेवी मंदिर, स्याहीदेवी मंदिर समेत प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर चितई, रघुनाथ आदि मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.