अल्मोड़ा, मार्च 22 -- अल्मोड़ा। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन रविवार को मां कूष्मांडा का पूजन हुआ। जगह-जगह भजन-कीर्तन की मंडली जमी। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। साथ ही तमाम माता के मंदिर जयकारों से गुंजायमान रहे। रविवार को भी चैत्र नवरात्र के चौथे दिन लोगों ने व्रत रखकर मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। घरों में देवी भगवती के चौथे स्वरूप मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना की गई। 'या देवी सर्वभूतेषू तुष्टि रुपेण संस्थिता, नमस्तस्ये नमस्तस्ये नमस्तस्ये नमो नम:' मंत्र से माता की उपासना की गई। लोगों ने नंदा देवी, बानड़ी देवी मंदिर, कसारदेवी, स्याहीदेवी आदि में मां के चरणों पर शीश नवाया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके अलावा कई जगह मंडली जमाकर भजन और कीर्तन हुए। इससे पूरा माहौल भक्ति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.