अल्मोड़ा, मार्च 24 -- अल्मोड़ा। चैत्र नवरात्र के छठवें दिन मंगलवार को घरों और मंदिरामें में मां कात्यायनी की पूजा हुई। भक्तों ने मां के छठे स्वरूप से सुख, समृद्धि और उन्नति का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। मंगलवार को महिलाओं सहित पुरुषों ने भी व्रत रखकर मां की पूजा अर्चना की। घरों में सुबह सवेर शंख और घड़ियाल गूंजते रहे। वहीं, मंदिरों में भक्तों की आवाजाही लगी रही। सपरिवार लोगों ने मां को चुनरी और श्रंगार भेंट किया। नगर के नंदा देवी, बानड़ी देवी मंदिर, कसारदेवी, स्याहीदेवी आदि में मां के जयकारे गूंजते रहे। पुजारियों ने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कराई। नगर के विभिन्न हिस्सों में घरों और मोहल्लों में सामूहिक पूजन हुआ। इस दौरान देर रात तक भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मां के जयकारे गूंजते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.