अल्मोड़ा, मार्च 21 -- अल्मोड़ा। ईद-उल-फितर का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने ईदगाह में नमाज अदा कर अमन-चैन की दुआ मांगी। सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। शनिवार को अल्मोड़ा में अकीदतमंदों ने कैंट स्थित ईदगाह में नमाज अदा की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देने का दिन है। उन्होंने लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने और समाज में शांति बनाए रखने की अपील की। नमाज में हजारों हाथ दुआ के लिए उठे। पूरे मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी गईं। इसके बाद सभी ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...