अल्मोड़ा, मई 4 -- अल्मोड़ा। लगातार बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई है। सोमवार को नगर का अधिकतम तापमान 15 तो न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एकाएक तापमान में गिरावट आने से एक बार फिर हीटर जलने शुरू हो गए हैं। वहीं लोग जैकेट, स्वेटर पहनकर घरों से निकले। बुजुर्गो ने बताया कि कई साल बाद मई में इतनी ठंड देखने को मिली है। हालांकि गर्मी में पानी की किल्लत को देखते हुए बारिश को लाभदायक बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बारिश से नगर में बिजली-पानी ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...