अल्मोड़ा, जून 1 -- अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में सोमवार को सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। रुक रुक कर हो रही बारिश ने सुबह के समय लोगों के काम प्रभावित किए। इससे नौकरीपेशा लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं, बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश ने तापमान में भी गिरावट ला दी है। सोमवार सुबह नगर का न्यूनतम तापमान 12 डिगी सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान गिरने से एक बार फिर से लोगों की स्वेटर और जैकेट बाहर निकल आई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...