अल्मोड़ा, अप्रैल 11 -- अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में मौसम का मिजाज आए दिन बदल रहा है। दो दिन पूर्व बारिश के बाद शुक्रवार को दिन भर चटक धूप से मौसम सुहावना बना रहा। लेकिन शनिवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे बारिश की संभावना बनी रही। बादल छाने और हल्की शीत लहर से लोगों को ठंड का एहसास हुआ। लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...