अल्मोड़ा, जनवरी 23 -- अल्मोड़ा। नगर सहित आसपास के हिस्सों में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला। इससे ठंड में इजाफा हो गया। सुबह से ही आसमान में बादलों के छाने का सिलसिला शुरू हो गया था। 11 बजे तक आसमान पूरी तरह घिर गया। साथ ही शीतलहर से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। इधर, लोगों को बारिश का इंतजार है। बारिश नहीं होने से एक तरफ जंगलों में आग धधक रही है, वहीं दूसरी ओर से नदियों का जलस्तर कम होने लगा है। फसलों को भी 15 से 20 फीसदी का नुकसान हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि मौसम विज्ञान केंद्र के अलर्ट के तहत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले हिस्सों में बारिश हो सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...