अल्मोड़ा, अप्रैल 5 -- बीते तीन दिनों से नगर सहित आसपास के हिस्सों में मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठंड लोगों के स्वास्थ्य को चुनौती दे रही है। रविवार की सुबह भी लोगों की बादलों के जमावड़े के साथ हुई। दिन चढ़ा तो धूप खिल आई और उमस बढ़ने लगी। दोपहर बाद एकाएक काले घने बादल छाए। इसके बाद फिर स्थिति सामान्य होगी। लगातार बदल रहे मौसम का असर लोगों को स्वास्थ्य में पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...