अल्मोड़ा, मार्च 3 -- अल्मोड़ा। जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों में ही डोबा का जंगल दूसरी बार धधक उठा। इस बार भी अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका। डोबा गांव से लगे जंगल में रविवार को अज्ञात कारणों से आग धधक उठी थी। तेजी से गांव की तरफ बढ़ रही आग से आवासीय घरों के लिए खतरा पैदा हो गया था। इससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई थी। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन पानी कम पड़ गया। लिहाजा नौले से पम्पिंग कर आग पर काबू पाया जा सका।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...