अल्मोड़ा, अप्रैल 18 -- अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न अस्पतालों के फार्मेसी अधिकारियों ने शनिवार को भी काला फीता बांधकर कार्य किया। अब तक चार धाम यात्रा बिलों का भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जताई। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर काला फीता बांध फार्मेसी अधिकारियों ने सांकेतिक प्रदर्शन किया। कहा फार्मेसी अधिकारी लंबे समय से 2024-25 चार धाम यात्रा के बिलों के भुगतान की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका है। इससे फार्मेसी अधिकारियों में आक्रोश व्याप्त है। कहा कि अगर बिलों का भुगतान नहीं हुआ तो वह चार धाम ड्यूटी का भी बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। जिला अस्पताल में विरोध जताने में जेएस मनराल, श्याम लाल, जेएस रेवड़ी, सुमन चम्याल, जीएस कोरंगा, पवन जोशी, गुंजन वर्मा, श्वेता शैली, देवकी नंदन जोशी, दीपक कान्त पांडे रहे। यह भी पढ़ें...