अल्मोड़ा, अप्रैल 15 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए कार्मिकों को ओर से 19 अप्रैल को रैली निकाली जानी है। उत्तरांचल पर्वतीय कर्मचारी शिक्षक संगठन ने सभी सदस्यों से इस रैली में बढ़ चढ़कर भागीदारी करने को कहा है। जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार जोशी व सचिव धीरेंद्र कुमार पाठक ने कहा कि लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जा रही है, लेकिन सरकार की ओर से अब तक इसे लागू नहीं किया गया है। उन्होंने सभी घटक संगठनों को भी पदाधिकारियों व सदस्यों को रैली में भागरीदारी के लिए निर्देश देने को कहा है। यह भी पढ़ें- 'पुरानी पेंशन बहाली रैली में बढ़-चढकर करें भागीदारी'
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.