अल्मोड़ा, मार्च 21 -- दो दिन से लगातार बारिश के बाद शनिवार को एकाएक लोगों को राहत मिली। सुबह से ही धूप खिली रही। इससे कामकाजी लोग घरों से निकले। हालांकि आसमान में हल्के बादल बने रहे। लेकिन धूप ने लोगों को राहत पहुंचाई। इधर, घाटी वाले क्षेत्रों में कोहरा छाने से लोगों को सुबह के समय परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि, नौ बजे बाद कोहरा छंटा और लोगों को राहत मिली। इससे तापमान में भी सुधार आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...