अल्मोड़ा, मार्च 23 -- कर्नाटक खोला के रामलीला मंच में दर्शन उत्सव का आयोजन किया गया। विभिन्न राज्यों से आए लोक कलाकारों ने अपनी संस्कृति कार्यक्रम पेश कर तालियां बटोरीं। दर्शन उत्सव में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और असम की सांस्कृतिक झलकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उत्तराखंड की पारंपरिक छपेली और गढ़वाली नृत्य ने स्थानीय संस्कृति को जीवंत किया। उत्तर प्रदेश की नृत्य नाटिका ने शानदार प्रस्तुतिकरण किया। हरियाणा के कलाकारों ने फाग और पनिहारी लोकनृत्य पेश किए। असम के कलाकारों ने बिहू नृत्य से पूरे माहौल में उत्सव का रंग भर दिया। माया उपाध्याय, असम के जॉय डेका, लखनऊ की सौम्य वर्मा, हरियाणा के मोहन सिंह, अल्मोड़ा की भावना कठायत और टीम ने शानदार प्रस्तुति दी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...