अल्मोड़ा, जुलाई 13 -- मुकेश सक्टा, अल्मोड़ा। बीते दिनों फर्जी दस्तावेजों को लगाकर एक वेतन से दूसरा लोन लेने वाले मामले में लोनिवि की ओर से बयान जारी किया गया है। अधीक्षण अभियंता प्रथम वृत्त लोनिवि की ओर से पत्र जारी कर बताया गया है कि आरोपी हिमांशु कुमार निवासी दरकोट रांथी मुनस्यारी पिथौरागढ़ हाल हल्द्वानी कभी अल्मोड़ा में तैनात रहा ही नहीं। बता दें कि राज्य सहकारी बैंक लि के प्रबंधक समीर भटनागर की तहरीर के बाद बीते दिनों आरोपी को वर्तमान तैनाती स्थल लोहाघाट से गिरफ्तार किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...