अल्मोड़ा में जल जीवन मिशन की 128 योजनाएं अधूरी
अल्मोड़ा, अगस्त 18 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने मंगलवार को जल जीवन मिशन के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समीक्षा की। इसमें अधिकारियों ने बताया कि जल जीवन मिशन की 128 योजनाएं अब भी अधूरी हैं। बैठक में जल जीवन मिशन के तहत संचालित सिंगल विलेज स्कीम व मल्टी विलेज स्कीम की अलग-अलग समीक्षा की गई। बताया कि दोनों चरणों में जिले में कुल 1645 योजनाओं में से 1517 पूरी हो चुकी हैं। बाकी में कार्य चल रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने अधिकारियों को शेष कार्यों में तेजी लाकर जल्द पूरे करने के निर्देश दिए। योजना के क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब व लापरवाही पर संबंधित की जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी। पीएमजीएसवाई- 4 के तहत जनपद में स्वीकृत सड़क कार्यों की भी समीक्षा की। बताया गया कि पीएमजीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.