अल्मोड़ा, फरवरी 4 -- अल्मोड़ा। नगर निवासी एक छात्र लापता हो गया है। पुलिस के मुताबिक नरसिंह बाड़ी निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दी है। कहना है कि उनका बेटा 11 वी का छात्र है। दो फरवरी को वह दोस्तो से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। उन्होंने पुलिस से बेटे को तलाशने की गुहार लगाई है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.