अल्मोड़ा, मार्च 26 -- अल्मोड़ा। नगर सहित गांवों में रसोई सिलेंडर के लिए जद्दोजहद कम होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को भी हालात पहले की तरह रहे। लोग सुबह से ही सिलेंडर के लिए लाइन में लगे रहे। घंटों के इंतजार के बाद लोगों को सिलेंडर मिलने से राहत मिली। गुरुवार को नगर के एनटीडी और जाखनदेवी में रसोई सिलेंडर की स्पॉट डिलीवरी की गई। करीब पांच बजे ही लोग तय जगह पर पहुंच गए। सिलेंडर वाहनों के पहुंचने से पहले ही दोनों जगह लोगों की लंबी कतार जुट गई। सुरक्षाकर्मियों की देखरेख में लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में खड़ा किया गया। इसके बाद सिलेंडरों का वितरण शुरू हुआ। करीब डेढ़ से दो घंटे के इंतजार के बाद लोगों को रसोई सिलेंडर मिल पाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...