अल्मोड़ा में खुली उत्तराखंड ग्रामीण बैंक की नई शाखा
अल्मोड़ा, अक्टूबर 5 -- अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक ने लोअर मॉल रोड स्थित खत्याड़ी में अपनी 300 वीं नई शाखा का उद्घाटन किया। एसबीआई कॉर्पोरेट ऑफिस मुंबई के महाप्रबंधक प्रकाश चन्द्र बरोड़ और बैंक अध्यक्ष हरिहर पटनायक मौके पर मौजूद रहे। बैंक के अध्यक्ष पटनायक ने बताया कि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक प्रदेश में स्वरोजगार के लिए ऋण प्रदान करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। वर्तमान में बैंक का कुल व्यवसाय पंद्रह हजार करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है, और बैंक अपने 1058 व्यवसाय प्रतिनिधियों के माध्यम से ग्राहकों को सेवाएं दे रहा है। इस मौके पर स्वयं सहायता समूहों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और व्यवसाय प्रतिनिधियों को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।क्षेत्रीय प्रबन्धक विजय कुमार ने ग्राहकों को दो लाख रुपये के लाभ वाली प्रधानमंत्री जीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.