अल्मोड़ा, फरवरी 28 -- जिला अस्पताल में शनिवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हुआ। 14 साल की किशोरियों को यह वैक्सीन लगाई गई। बताया कि इससे सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा मिलेगी। शनिवार को लॉन्च दिवस पर नौ किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। बालिकाओं और अभिभावकों को टीकाकरण का भी महत्व बताया। सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि तीन माह तक इस अभियान का संचालन किया जाएगा। इसमें पांच हजार किशोरियों को टीका लगाया जाएगा। इसके बाद एचपीवी वैक्सीन को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर दिया जाएगा। ताकि पात्र बालिकाओं को निरंतर लाभ मिलता रहे। सभी अभिभावकों से अपील है कि वे अपनी 14 वर्ष की बेटियों को समय पर टीकाकरण अवश्य लगाएं। यहां एडीएम युक्ता मिश्रा, मेयर अजय वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपांकर ड...