अल्मोड़ा में एक राज्य मार्ग सहित 20 सड़कें रहीं बंद
अल्मोड़ा, सितम्बर 27 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। जिले के अधिकांश क्षेत्रों में शुक्रवार रात से शुरू हुई बारिश शनिवार के बाद रविवार को भी लगातार जारी रही। इसके कारण जन-जीवन काफी अस्त-व्यस्त हो गया। आपदा कंट्रोल के अनुसार जिले में एक राज्य मार्ग और 19 ग्रामीण सड़कों पर आवागमन ठप है व कई राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा। इससे लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटों में जैंती में सर्वाधिक 123.5 मिमी, शीतलाखेत में 114.5 मिमी, रानीखेत में 93.2 मिमी, जागेश्वर में 88 मिमी, सोमेश्वर में 87 मिमी, अल्मोड़ा में 81.4 मिमी, चौखुटिया में 77 मिमी, भैसियाछाना में 72.5 मिमी, द्वाराहाट में 70.5 मिमी, ताकुला में 69 मिमी, सल्ट में 62.5 मिमी, मासी में 52 मिमी और भिकियासैंण में 33 मिमी बारिश रिकार्ड हुई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.