अल्मोड़ा, मार्च 3 -- अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में गुलदार की दहशत बनी हुई है। पुलिस लाइन व आसपास के क्षेत्रों में लम्बे समय से गुलदार की दहशत व्याप्त थी। आए दिन क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहा था। लोगों की ओर से शिकायत मिलने पर वन विभाग की ओर से करीब 20 दिन पहले क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया था, लेकिन गुलदार के नहीं पकड़े जाने से क्षेत्र में दहशत बनी हुई थी। मंगलवार सुबह आखिरकार गुलदार पिंजरे में फंस गया। पिंजरे में फंसने पर वन कर्मी गुलदार को रेस्क्यू सेंटर लाए। अब कुछ दिन एग्जामिन करने के बाद उसे वापस जंगल में छोड़ दिया जाएगा। गुलदार के पिंजरें में फंसने से स्थानीय लोगों के साथ वन विभाग ने राहत की सांस ली है। वन विभाग के मुताबिक, गुलदार नर है और उसकी उम्र करीब छह साल है। यहां अनुभाग अधिकारी अमित सिंह भैसोड़ा, सत्येंद्र नेगी, कव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.