अल्मोड़ा-नैनीताल बॉर्डर से अवैध लीसा की खेप पकड़ी
अल्मोड़ा, अक्टूबर 6 -- अल्मोड़ा। जिले से लगी नैनीताल सीमा पर मोरनौला से शहरफाटक की ओर आ रहे एक वाहन से सोमवार सुबह 534 टिन अवैध लीसा बरामद हुआ है। सिविल सोयम वन प्रभाग की जागेश्वर रेंज, नैनीताल की मनोरा रेंज, चम्पावत और पुलिस चौकी मोरनौला की टीम ने संयुक्त दबिश दी थी। कार्रवाई करते हुए माल सहित वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है। वन विभाग के मुताबिक सोमवार सुबह सूचना के आधार पर चारों विभागों की संयुक्त टीम ने बॉर्डर पर नाकेबंदी की थी। इस दौरान एक वाहन को रोककर तलाशी ली गई, तो वाहन के अंदर से भारी मात्रा में अवैध रूप से छुपाकर ले जाया जा रहा लीसा पाया गया। इसके परिवहन से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न होने पर टीम ने वाहन और लीसे को सुरक्षित रखने के लिए धौलादेवी जागेश्वर स्थित लीसा डिपो भेज दिया। वन विभाग के मुताबिक आरोपी बलवन्त सिंह निवासी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.