अल्मोड़ा, मई 9 -- मुकेश सक्टा अल्मोड़ा। जिला कारागार में कैदियों और बंदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह हैं कि अल्मोड़ा जेल में क्षमता से 185 फीसदी ज्यादा बंदी और कैदी बंद हैं। फीसदी के तहत बात करें तो यह आंकड़ा प्रदेश की अन्य जेलों में दूसरे नंबर पर आता है। सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन की ओर से महानिरीक्षक कारागार उत्तराखंड से प्रदेश की जेलों में रह रहे बंदियों और कैदियों की जानकारी मांगी गई थी। 23 फरवरी तक दर्ज आंकड़ों में प्रदेश की आधे से अधिक जेलों में उसकी क्षमता से दुगने तक कैदी बंद हैं। जबकि कुल कैदियों की संख्या पिछले वर्ष की 5521 से 765 की कमी होकर 4812 रह गई है। क्षमता के सापेक्ष फीसदी में अधिक कैदी रखे जाने की बात करें तो हल्द्वानी जेल में 71 के सापेक्ष 141 यानी दोगुने के साथ पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान ...