नैनीताल, दिसम्बर 9 -- भवाली, संवाददाता। भवाली-अल्मोड़ा नेशनल हाईवे पर भवाली के डाकारोली के पास खाई में गिरने से अल्मोड़ा में तैनात एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। खटीमा के खेतलसनड़ा निवासी हेड कांस्टेबल छुट्टी बिताने के बाद अपनी बाइक से बीते सोमवार की रात को वापस ड्यूटी पर जा रहे थे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क पर बाइक गिरी देखकर पुलिस को सूचित किया। बाइक सवार खाई में गिरा मिला। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर बाइक सवार को खाई से रेस्क्यू कर सीएचसी भवाली भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का की शिनाख्त 46 वर्षीय उमेश सिंह कुंवर पुत्र पुष्कर सिंह कुंवर निवासी खेतलसनड़ा खटीमा के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह देर रात अल्मोड़ा जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर नियंत्रण खोकर खाई में जा गिरे। प्रभारी चिकित्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.