अल्मोड़ा, जून 5 -- मुकेश सक्टा अल्मोड़ा। उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने अल्मोड़ा सीएमओ पद पर डॉ. योगेश पुरोहित की नियुक्ति की है। डॉ. योगेश पुरोहित वर्तमान में अल्मोड़ा जिले में ही एसीएमओ के पद पर तैनात थे। स्वास्थ्य विभाग में लंबे समय से विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन कर चुके डॉ. पुरोहित को जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अनुभव है। शासन की ओर से शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- एम्स : संविदा आधारित विभिन्न पदों पर भर्ती

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...