हल्द्वानी, दिसम्बर 31 -- हल्द्वानी। अल्मोड़ा के ग्राम उतौरी, मिरई निवासी संतोष पांडे देश के वित्तीय क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्था इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) की नॉर्थर्न इंडिया रीजनल काउंसिल के चेयरमैन नियुक्त हुए हैं। वे इस पद पर नियुक्त होने वाले सबसे युवा पदाधिकारी हैं। उनके पिता प्रकाश चंद्र पाण्डे भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हैं और माता जानकी देवी गृहिणी हैं। उनका परिवार वर्तमान में बरेली में रहता है। जबकि संतोष वर्तमान में दिल्ली में कार्यरत हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा समेत पूरे कुमाऊं के लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.