अल्मोड़ा, मार्च 31 -- अल्मोड़ा। थपलिया में इन दिनों गुलदार की चहलकदमी काफी बढ़ गई है। आए दिन क्षेत्र में गुलदार दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में भी दहशत व्याप्त है। लोगों की शिकायत के बाद सोमवार रात वन कर्मियों ने क्षेत्र में गश्त की। गुलदार की चहलकदमी को कैद करने के लिए ट्रैप कैमरे भी लगाए। इसके अलावा लोगों को मानव वन्य-जीव संघर्ष के बारे में जागरूक किया। घर के आसपास पर्याप्त रोशनी रखने, बच्चों को अकेले रात एम बाहर ना भेजने, सुबह और शाम के समय समूह में ही बाहर निकलने आदि की अपील की। यहां वन दरोगा अमित सिंह भैसोड़ा, सत्येंद्र सिंह नेगी, विवेक तिवारी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.