अल्मोड़ा के चिराग ने 4 घंटे 17 मिनट में पूरी की 42 किमी की दौड़
हल्द्वानी, सितम्बर 18 -- हल्द्वानी। न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में कार्यरत न्यूरोसाइंटिस्ट चिराग उप्रेती ने देश की सबसे चुनौतीपूर्ण लद्दाख मैराथन सफलतापूर्वक पूरी कर इतिहास रच दिया है। मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के खेती गांव निवासी और शेरवुड कॉलेज नैनीताल के पूर्व छात्र चिराग ने 11,500 फीट की ऊंचाई और कम ऑक्सीजन की विषम परिस्थितियों में 42.195 किलोमीटर की मैराथन 4 घंटे 17 मिनट में पूरी की। विश्व की सबसे कठिन रोड मैराथन मानी जाने वाली इस दौड़ के लिए चिराग ने 20 हफ्तों की कड़ी ट्रेनिंग ली थी। 11 दिन पहले लेह पहुंचकर उन्होंने वहां के वातावरण के अनुकूल खुद को ढाला। हैदराबाद से आए उनके भाई संकेत उप्रेती ने लॉजिस्टिक्स संभालकर पूरा सहयोग दिया। सुबह 6 बजे कड़ाके की ठंड में शुरू हुई इस दौड़ में असली इम्तिहान 35 किलोमीटर के बाद आया, जब शरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.