अल्मोड़ा, मार्च 28 -- अल्मोड़ा। स्पॉट डिलीवरी सेंटरों में लगातार लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों के अलावा सिलेंडर लेने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग सिलेंडर के साथ पहुंच रहे हैं। इससे सेंटरों में लंबी कतार लग रही है। ऐसे ही हाताल शनिवार को एडम्स स्कूल के पास पैदा हो गए। स्थानीय सहित आसपास के क्षेत्रों से लोग सुबह तीन बजे से ही यहां पहुंचने शुरू हो गए थे। तीन घंटे के इंतजार के बाद करीब छह बजे वाहन पहुंचा। वाहन को देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके कारण वितरण कार्य शुरू नहीं किया गया। करीब साढ़े आठ बजे मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी पहुंची। तब जाकर सिलेंडरों का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...