अल्मोड़ा, फरवरी 8 -- अल्मोड़ा/रानीखेत। हिटी। दो माह का वेतन नहीं मिलने पर रोडवेज कर्मियों का आक्रोश भड़क उठा है। रविवार को कर्मचारियों ने अल्मोड़ा और रानीखेत में प्रदर्शन किया। साथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। जल्द सरकार व निगम से वेतन देने की मांग की। रविवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय प्रबंधन समिति के आह्वान पर अल्मोड़ा डिपो में रोडवेज कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। डिपो के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि उत्तराखंड परिवहन निगम के कर्मचारियों को दिसम्बर व जनवरी का वेतन अब तक नहीं दिया गया है। इससे कर्मचारियों को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.