अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक का स्थापना दिवस मनाया
नैनीताल, मई 15 -- गरमपानी, संवाददाता। अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की खैरना शाखा का एक वर्ष पूरा होने पर शुक्रवार को शाखा परिसर में बैंक कर्मियों ने ग्राहकों को मिष्ठान्न वितरित किया और शाखा की उपलब्धियां बताई। शाखा प्रबंधक गौरव आहूजा ने बताया कि बैंक ने वर्षभर में 500 से अधिक नए खाते खोलने का लक्ष्य पूरा कर लिया है। उन्होंने कहा कि बैंक में लघु बचत योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत वर्तमान में 300 से अधिक खातों का संचालन हो रहा है। बैंक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक बेहतर बैंकिंग सुविधाएं पहुंचाना है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्राहकों और स्थानीय लोगों ने बैंक की सेवाओं की सराहना की तथा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित में कार्य करते रहने की उम्मीद जताई। यहां सुरेंद्र सिंह क्वीरा, अंकित साह, विनय ढौंढियाल, बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.