अल्बेस्टर सीट लदा ट्रक पलटा, चालक-खलासी घायल
आजमगढ़, जुलाई 20 -- बरदह, आजमगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के जौनपुर-आजमगढ़ एनएचआई 218 अ हाइवे मार्ग पर स्थित जिवली बाजार के समीप सोमवार की भोर में अल्बेस्टर सीट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक 25 वर्षीय विवेक और खलासी 30 वर्षीय विशाल घायल हो गए। दोनों मिर्जापुर जिले के थाना मड़ियांन क्षेत्र के ग्राम जुड़िया के निवासी है। दोनों घायलों को ग्रामीणों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। ट्रक चालक जौनपुर के सतहरिया से 600 पीस अल्बेस्टर सीट ट्रक पर लादकर बिहार प्रांत के दरभंगा जिला जा रहा था। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर पलटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.