अल्फा दो में कुत्तों से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण से मांग की
नोएडा, जून 15 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर अल्फा 2 में लगातार कुत्तों के आतंक से लोग परेशान है। लोगों ने लावारिस कुत्तों से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण से मांग की है। सेक्टर में रहने वाले भारती सिंह ने बताया कि लगातार कुत्ते काटने के मामले सामने आ रहे हैं, जिसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बच्चे शाम के समय पार्क में खेलने जाते हैं तो लावारिस कुत्ते उनके पीछे भाग लेते हैं। कई बार कुत्तों द्वारा बच्चों को काट भी लिया गया है। वहीं, ऐसे में उनके अभिभावक बच्चों के साथ पार्क में जाते हैं, ताकि उनके बच्चे की सुरक्षा बनी रहे। यह भी पढ़ें- अल्फा दो में कुत्तों से निजात दिलाने के लिए प्राधिकरण से मांग की वहीं, बाजार जाते समय भी लावारिस कुत्ते सामान को देखकर उन पर हमला कर देते हैं, जिससे सभी लोग परेशान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.