मिर्जापुर, सितम्बर 21 -- मिर्जापुर, संवाददाता। अदलपुरा स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में सोमवार से अल्प-प्रचलित एवं संभावनाशील सब्जी फसलों को मुख्यधारा में शामिल करने के उद्देश्य से दस दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षण में "अल्प-प्रचलित एवं संभावनाशील सब्जियों का मुख्यधारा में समावेशन: उत्पादन तकनीक, बीज प्रणाली एवं बाजार संपर्क" विषय पर क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण का समापन 30 सितंबर को होगा। इसमें देश के आठ राज्यों से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् के संस्थानों, राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, नागालैंड विश्वविद्यालय तथा अन्य संस्थानों के विभिन्न विषयों के वैज्ञानिक एवं संकाय सदस्य प्रतिभागिता कर रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के निदेशक ड...