चम्पावत, अप्रैल 6 -- लोहाघाट। लोहाघाट केअल्पाइन कांवेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मुख्य अतिथि आईटीबीपी की 36 वीं वाहिनी के कमांडेंट संजय कुमार ने शुभारंभ किया। पिथौरागढ़ मार्ग स्थित अल्पाइन स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया। प्रधानाचार्य पूजा जोशी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। परीक्षा व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। कार्यक्रम में प्रबंधक डीडी जोशी, सोनी पुजारी, हेमा बोहरा, प्रियंका वर्मा, दीपमाला राय, श्याम, दीपा गड़कोटी, सूरज बोहरा, सरिता भट्ट, लोकेश पांडेय, गीता महरा, करिश्मा जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...