रांची, फरवरी 24 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में बुनियादी शिक्षा व ड्राप आउट रोकने के लिए सरकारी स्कूलों की तर्ज पर अल्पसंख्यक विद्यालयों को भी सुविधा देने पर विचार किया जाएगा। राज्य सरकार के प्रभारी मंत्री सुदिव्य कुमार ने विधायक हेमलाल मुर्मू के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में ये बात कही। उन्होंने कहा कि यह नीतिगत मसला है, लेकिन इस पर विचार किया जाएगा। इससे पहले विधायक हेमलाल मुर्मू ने ड्रॉप आउट की संख्या बढ़ने पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि फाउंडेशनल शिक्षा में तीन प्रतिशत की गिरावट आई है। निर्धारित वर्ग सीमा के 100 में 38 बच्चे ही पी प्राइमरी से वर्ग दो तक नामांकन करा रहे हैं। मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि 2024-25 का आंकड़ा बताता है कि नामांकन में वृद्धि दर 2.5 प्रतिशत है। उच्चतम माध्यमिक में भी युडाइस के आंकड़ों के मुताबिक एडमिशन...