जमशेदपुर, मार्च 19 -- जमशेदपुर के सरकारी सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर विवाद हो गया है। मामले में पूर्वी सिंहभूम की जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू ने जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) मनोज कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने प्रतिष्ठित स्कूलों में कथित तौर पर नियमों को ताक पर रखकर की जा रही नियुक्तियों और भ्रष्टाचार के खेल का पर्दाफाश करने की मांग की है। जिला परिषद अध्यक्ष ने मंगलवार को सीएम से मिलकर शिकायत की कि परसूडीह स्थित श्यामा प्रसाद उच्च विद्यालय और कदमा स्थित एडीएल उच्च विद्यालय में नियुक्ति प्रक्रियाओं में खुलेआम धांधली की जा रही है। बारी मुर्मू का आरोप है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं और विद्यालय प्रबंधन के साथ मिलीभ...