रांची, मार्च 10 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के अल्पसंख्यक स्कूलों के बच्चों को भी पोशाक, स्कूल किट, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति और साइकिल देने के लिए राज्य सरकार पहल करेगी। इसका आश्वासन प्रभारी मंत्री सुदिव्य कुमार ने मंगलवार को झारखंड विधानसभा में दिया। विधायक अरूप चटर्जी के अल्पसूचित प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि वर्तमान में अल्पसंख्यक स्कूलों के पहली से आठवीं तक के बच्चों को राज्य सरकार पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराती है। उन्हें अन्य वस्तुएं व सुविधा नहीं दी जाती जो सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलती है। विधायक द्वारा उपलब्ध कराये जाने की मांग पर मंत्री ने कहा कि यह नीतिगत विषय है। अल्पसंख्यक स्कूल सरकारी नहीं हैं, लेकिन वहां पढ़ रहे बच्चे हमारे बच्चे हैं और राज्य के बच्चे हैं। उनके साथ भेद भाव नहीं होना चाहिए। वे अल्पसंख्यक विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.