दुमका, मार्च 19 -- दुमका, प्रतिनिधि। रमजान के पवित्र माह पर बुधवार को हिन्द क्लब परिवार की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव सह पार्षद महेश राम चंद्रवंशी समेत आसपास के सभी अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हुए। क्लब के सक्रिय सदस्य आदित्य कुमार मोनी ने कहा कि रमजान का माह इस्लाम में सबसे पवित्र महीना होता है। इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोग रोजा रखकर इबादत करते हैं और अमन-चैन, सुख-शांति की दुआ मांगते हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के सभी लोगों को रमजान की बधाई व शुभकामनाएं दी। वहीं समाजसेवी अनुभव ओझा ने कहा कि क्लब हर साल इफ्तार पार्टी करती हैं। यह परंपरा आज भी कायम है। कहा कि हमारे संरक्षक स्व. रमेश कुमार राउत के बताये रास्ते पर चलते हुए इस वर्ष भी इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। यह सिलसिला हमेशा चलता रहेगा। क्लब...