लखीमपुरखीरी, मार्च 3 -- सिख समाज सहित सभी अल्पसंख्यक समुदाय का सम्मान भाजपा में है। भाजपा सभी वर्गों का ध्यान रखती है और सभी का सम्मान करती है। यह बात दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री परमिंदर सिंह ने नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता के आवास पर आयोजित बैठक में कही। दर्जा राज्यमंत्री परमिन्दर सिंह जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता के आवास पर पहुंचे और उनको अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। जिलाध्यक्ष से जिले के संगठन के विषय में जानकारी जानकारी ली। साथ ही जिले में अल्पसंख्यक समुदाय के बारे में विशेष चर्चा की। इस दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता रमेश चन्द मिश्रा, सुमित गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...