जौनपुर, अप्रैल 17 -- जौनपुर, संवाददाता। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री अनवारुल हक को समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया गया। व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न तिराहों और चौराहों पर तोरण द्वार सजाए गए और फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत हुआ। सपा नेत्री उषा जायसवाल के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान अनवारुल हक ने कहा कि व्यापारियों के हित, सम्मान और अधिकार के लिए हर स्तर पर संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अमर बहादुर सेठ, अमरनाथ मोदनवाल, जिलाध्यक्ष संजीव साहू, सुशील दुबे, राजेश यादव, डा. जंग बहादुर यादव, गगन जायसव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.